फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की सात बाइक बरामद

Thu, 09 Apr 2015 07:41 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी अरविंद सेन के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धर पकड़ अभियान के दौरान ईसानगर पुलिस को चोरी की सात बाइक बरामद करने में कामयाबी मिली है। इस मामले में दो शातिर अपराधियों को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध पहले से कई संगीन मामले दर्र्ज हैं।
विज्ञापन

सीओ धौरहरा मनोज यादव के निर्देशन में एसओ आरपी यादव और उनके हमराही पुलिस बल ने मुखबिर की सूचना पर सिसैया चौराहे के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था, जिनके कब्जे से सात चोरी की बाइक, दो तमंचे, जिंदा कारतूस बरामद किए। अपने कार्यालय में पत्रकारों के समक्ष खुलासा करते हुए एसपी अरविंद सेन बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने जनपद खीरी, सीतापुर और बहराइच से दो पहिया वाहनों को चुराकर रूपैड़िया के रास्ते से नेपाल में बेचना कुबूल किया है। गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली सदर के उमरिया बंजरिया निवासी हमीद पूर्व में अपने गांव के ही सुत्तन पासी की नृशंस हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। जबकि दूसरा अभियुक्त सीतापुर के थाना लहरपुर के सकौली गांव निवासी गुड्डू है। दोनों का चालान भेजा गया है।
पुलिस टीम में यह रहे शामिल
एसओ आरपी यादव, एसआई वीरपाल सिंह, एसआई जीतेंद्र बहादुर सिंह, एसआई अरविंद शुक्ला, एसआई अवधेश यादव, सिपाही अरविंद यादव, वीरेंद्र यादव, रामबहादुर, शिवकरन यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें