फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क कर्मियों और पुलिस में कहासुनी

Mon, 13 Jul 2015 07:16 PM IST
महेवागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा वन मनोरंजन पार्क में टहलने पहुंचे कुछ युवकों और युवतियों से पुलिस के पूछताछ करने पर वन दरोगा समेत पार्क कर्मियों ने एतराज जताया। इससे बात बिगड़ गई। जिसके बाद पार्क कर्मियों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस गश्त करते हुए इंदिरा मनोरंजन पार्क पहुंच गई। यहां कुछ लोग टहलते दिखाई दिए। इनमें युवतियां भी शामिल थीं। पुलिस ने उनसे पंछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने बिना आईडी के पार्क में न आने और इंट्री दर्ज कराने की हिदायत दी। पार्क में टहलने पहुंचे लोगों से पूछताछ की पुलिस की शैली पर पार्क कर्मियों ने एतराज जताया। जिस पर काफी देर तक दोनों पक्षों के  बीच नोकझोंक हुई। इस बाबत चौकी इंचार्ज शिवानंद पटेल ने बताया कि पार्क में अराजक लोगों के आने-जाने की बात पता चली थी। पुलिस ने अपने तरीके से पार्क कर्मियों को सचेत कर दिया है। वहीं वन रक्षक कुलदीप ने बताया कि पुलिस आए दिन पार्क में चेकिंग करती रहती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें