फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक में पढ़ें क्राइम से जुड़ी खबरें

Mon, 13 Jul 2015 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के बाड़ी ब्राह्मणा के रहने वाले एक युवक ने फंदा लगा कर जान दे दी। मृतक शाम लाल का शव सोमवार को पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। रविवार देर रात अपने ही कमरे में युवक ने फंदा लगाया। सुबह होने पर जब काफी समय तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वालों को शक हुआ।
विज्ञापन


दरवाजा तोड़ कर देखा तो युवक पंखे से झूल रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।

इसके अलावा कुंजवानी के पास ट्रेन से गिर कर एक अज्ञात यात्री की मौत हो गई। मृतक के शव को पहचान के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब सवा छह बजे कुंजवानी रेलवे फाटक के आगे करीब एक किलोमीटर जाकर एक व्यक्ति (45) का शव बरामद किया गया। इसे लेकर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें