फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज, एएसपी को घेरा

Sat, 09 Apr 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को अगवा कर गैंगरेप का मामला
तीन नाबालिगों पर आरोप, हिरासत में
शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को संकटा देवी चौकी के निकट एक्सिस बैंक एटीएम के बाहर से अपहरण कर तीन लोगों के गैगरेप किए जाने के मामले में पीड़िता के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज हो गए हैं। पीड़िता ने कोर्ट के समक्ष मुुकदमे में नामजद तीनों आरोपियों के खिलाफ बारी-बारी से गैंगरेप का आरोप लगाया है। साथ ही एएसपी एपी सिंह को घेरते हुए पीड़िता ने कार्यालय में चार घंटे तक बैठाए रखने का आरोप लगाया है। 
बता दें कि 27 मार्च 2016 को एक मोहल्ला निवासी शिक्षक की 15 वर्षीय पुत्री संकटा देवी चौकी के निकट स्थित एटीएम से पैसे निकालने गई थी, जहां पर कार सवार तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। इसके बाद तीनों आरोपी उसे एक कमरे में ले गए, जहां उसके साथ बारी-बारी से रेप किया था। साथ ही वीडियो क्लिप भी बनाई थी। संकटा देवी चौकी इंचार्ज ने उसी दिन किशोरी को बरामद कर परिवार वालों के सुपुर्द किया था। कोतवाली पुलिस ने तीन अप्रैल 2016 को तीन आरोपियों के खिलाफ लूट, अपहरण, और गैंगरेप, आईटी एक्ट, एससीएसटी एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। तीनों ही आरोपी नाबालिग निकले। कोर्ट के समक्ष हुए 164 के बयान में पीड़ित किशोरी ने दर्ज मुकदमे की तरह ही बयान दिए हैं। साथ ही एएसपी एपी सिंह पर कार्यालय में चार घंटे बैठाए रखने और बात न सुनने का आरोप लगाया है। पूर्व में भी पीड़िता के पिता ने एएसपी पर उपहास उड़ाने का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच सीओ सिटी एमपी सिंह कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पीड़िता के कोर्ट के समक्ष बयान दर्ज कराए जा चुके हैं। अभी तक जांच में तीन में से एक आरोपी दोषी पाया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर चालान भेजा जाएगा। 
-एमपी सिंह, सीओ सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें