पुलिस ने शुक्रवार को वन विभाग के दफ्तर पहुंचकर तीन रेंजरों के वाहनों से नीली बत्ती उतरवाई। वाहनों में नीली बत्ती का अनाधिकृत रूप से इस्तेमाल करने पर तीनों गाड़ियों का चालान भी कर दिया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पत्रकारों के हंगामे के बाद की।
मोहम्मदी के एक टीवी चैनल के पत्रकार पर जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज होने से नाराज जिले भर के पत्रकारों ने डीएम-एसपी से मुलाकात की और इसे साजिश बताया। इसके बाद डीएफओ दफ्तर पहुंचकर नाराजगी जताई। आरोप था कि बालू खनन की कवरेज से नाराज इलाकाई वन रक्षक उसकी दुकान के अंदर घुस गए और गाली-गलौज कर मारपीट की।
इस पर सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र, एसएसआई, महिला थानाध्यक्ष, जेल गेट चौकी इंचार्ज समेत तमाम पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिस ने शिकायत के बाद रेंजर शारदानगर, रेंजर गोला और रेंजर मोहम्मदी के वाहनों में लगी नीली बत्ती उतरवा ली और तीनों वाहनों का चालान कर दिया।