फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर छापामारी 

Wed, 24 May 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
छापामारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिलांयस के एक नोजिल पर पाई गई घटतौली      
विज्ञापन

नोजिल सीज करने की होगी कार्रवाई      
 शहर के पेट्रोल पंपों पर बुधवार को छापामारी की गई। टीम ने चार पेट्रोल पंपों पर जाकर जांच की। यहां पर शहर के चीनी मिल के सामने स्थित रिलांयस पेट्रोल पंप पर कमी पाए जाने पर नोजिल को सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।       
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अभिनव सिंह, एसडीएम शादाब असलम के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को पलिया के रिलायंस पेट्रोल पंप, केके फिलिंग स्टेशन, कमल पेट्रोल पंप, नवीन पेट्रोल पंप का बारीकी से निरीक्षण किया। बाकी जगह तो स्थिति ठीक मिली लेकिन रिलायंस पेट्रोल पंप में कमी पकड़ ली गई। टीम में शामिल पूर्ति निरीक्षक पीके सुधाकर ने बताया कि तय मानक पांच लीटर पर 25 एमएल का है, लेकिन भीरा रोड स्थित रिलायंस पंप के एक पेट्रोल नोजल से पांच लीटर पर 40 एमएल की घटतौली पकड़ी गई है। बताया कि दिशा निर्देशों के तहत तकनीकी टीम को बुलाकर पंप का नोजल सीज करने की कार्रवाई की जाएगी, इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। कंपनी के मैनेजर ने बताया कि उनके स्टॉक में पेट्रोल बेहद कम था, इसीलिए यह समस्या आई। वहीं संचालक जोरा सिंह ने बताया कि कमी मिलने की बात गलत है, अधिकारियों ने गलत कार्रवाई की है, हम पूरी तरह से शुद्धता और तय मानक के साथ ही पेट्रोल और डीजल देते हैं। छापामारी टीम में पूर्ति निरीक्षक सर्वेश शर्मा, वरिष्ठ बांट माप निरीक्षक एसके सिंह, कंपनियों के जिला समन्वयक अमन आनंद, नायब तहसीलदार पलिया रामदेव निषाद आदि मौजूद रहे।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें