फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलमंडी में दिनदहाड़े महिला का पर्स छीना

Thu, 04 Dec 2014 07:08 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की फलमंडी में बाजार करने आई महिला किरन गुप्ता का उचक्के ने दिनदहाड़े पर्स उड़ा दिया और फरार हो गए। महिला ने पुलिस को तहरीर घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन

बांकेगंज निवासी छुन्नू लाल गुप्ता की पत्नी किरन देवी गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे फलमंडी में सामान खरीद रही थी। इसी दौरान पास से गुजर रहे एक उचक्के ने महिला का पर्स छीन लिया। भाग रहे उचक्के को पकड़ने के लिए महिला ने शोर मचाया लेकिन जब तक लोग कुछ समझते तब तक उचक्का फरार हो गया। घटना की सूचना देने के लिए महिला संकटा देवी पुलिस चौकी पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद महिला सदर कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। शहर कोतवाल प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें