फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस पर गुंडा एक्ट और एक पर गैंगस्टर लगाया

Tue, 29 Sep 2015 10:58 PM IST
बिजुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में कोई खलल न पड़े, इसके लिए पुलिस ने खासी तैयारी की है। शांतिपूर्ण चुनाव निबटाने के लिए पुलिस ने अब तक 1862 लोगों को मुचलका पाबंद करने के अलावा 10 लोगों पर गुंडा एक्ट व एक पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। वहीं, कच्ची शराब के खिलाफ भी पूरे क्षेत्र में अभियान चला रही है।
विज्ञापन

भीरा एसओ ब्रजराज यादव ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने अब तक 10 लोगों पर गुंडा एक्ट व 97 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है, वहीं एक पर गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। अवैध असलहों के मामले में नौ लोगों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है, वहीं कच्ची शराब बेचे जाने के आरोप में 15 मुकदमे और 230 लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई है। जबकि थाना क्षेत्र में तीन शराब फैक्ट्री बरामद कर 40 लीटर कच्ची शराब पकड़ी है। भीरा पुलिस ने चुनाव के दौरान वांछित अपराधियों को जेल भेजने के अभियान में 18 अभियुक्त व गैर जमानती वारंट के चलते 43 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

1862 लोगों पर हुई 107-16 की कारवाई
चुनाव के चलते थाना क्षेत्र के 1862 लोगों पर हुई धारा 107-16 के तहत पाबंद किए गए हैं। जब कि धारा 151 के तहत 66 लोगों पर कारवाई हुई है।

इन पर नहीं हो रही कार्रवाई
चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर भीरा में अभी कोई भी मुकदमा दर्ज नही हुआ है। जबकि चुनाव प्रचार कर रहे जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार दर्जनों बाइक व चौपहिया वाहनों से जुलूस लेकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें