फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी ने छिड़का  पेट्रोल, अफरा-तफरी 

Sun, 05 Feb 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  खीरी टाउन।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली सप्लाई की मांग को लेकर कर रहे हैं चार दिन से प्रदर्शन
विज्ञापन

 बिजली को लेकर चार दिनों से प्रदर्शन कर रहे मोहल्ला घोसियाना के लोगों के सब्र का बांध रविवार को टूट गया। प्रदर्शन के दौरान एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया, जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। बिजली विभाग के जेई के अश्वासन पर लोग शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त कर दिया। 
विज्ञापन

मोहल्ला घोसियाना के लोगों ने बिजली न मिलने से नाराज होकर बिजली नहीं तो वोट नहीं का नारा देकर मतदान का बहिष्कार का एलान किया है। वे चार दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और उग्र प्रदर्शन करने लगे। इसी बीच मोहल्ले के राकेश ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगोें ने उसे पकड़ लिया, जिससे कोई अनहोनी नहीं हो सकी। सूचना पर एसओ जावेद अख्तर और बिजली विभाग के लोग पहुंच गए। एसओ जावेद अख्तर ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की। खीरी बिजली उपकेंद्र के जेई शेर दिल ने चुनाव के बाद बिजली सप्लाई चालू कराने का आश्वासन दिया, तब प्रदर्शनकारी माने और आंदोलन समाप्त कर दिया। प्रदर्शन के दौरान राकेश सिंह, मकसूद अली, तौफीक, गफूर अली, सुलेमान, यासीन, लाला, निसार, मुमताज, काले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें