फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से लापता युवक  का शव तालाब से बरामद

Sun, 05 Feb 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ममरी। 
विज्ञापन
शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर वालों ने रंजिश से किया इंकार, पैर फिसलने से डूबने की जताई आशंका 
विज्ञापन

पांच दिन पहले लापता हुए गांव खोखाय निवासी अधेड़ का शव पांचवें दिन ग्राम बेहड़ा मुल्तान के समीप ककरहिया तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की सूचना पर शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार वालों ने रंजिश से इनकार कर पैर फिसलकर तालाब में गिरने की आशंका जताई है। 
परिवार के रामचंद्र शर्मा ने बताया कि विनोद कुमार शर्मा(46) पहली फरवरी की सुबह खेतों की ओर शौच के लिए गया था, जो शनिवार की शाम तक घर नहीं लौटा। अनहोनी की आशंका जाहिर होने पर बड़े भाई अनिल शर्मा की ओर से पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। उन्होंने बताया कि विनोद का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। रविवार सवेरे शव गांव बेहड़ा मुल्तान के पास तालाब के पानी में उतराता हुआ देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया तो उसकी शिनाख्त विनोद कुमार शर्मा के रूप में हुई। परिवार वालों ने किसी से रंजिश होने अथवा हत्या से इनकार किया है। उन्होंने पैर फिसलकर तालाब में गिरने से डूबकर मौत होने की आशंका जताई है। एसओ प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
 विनोद की मौत से बिखर गया परिवार
ममरी। ग्राम खोखाय निवासी विनोद की मौत से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी सुधा शर्मा, वृद्ध मां हीरा देवी का कहना है कि घर में बैठी युवा बेटी प्रतिभा और बेटे अंकुर की परवरिश कैसे होगी? समझ में नहीं आ रहा है। विनोद अपने तीन बच्चों की देखभाल करता था। बड़े भाई अनिल शर्मा का परिवार गाजियाबाद में रहता है। जो वहीं पर एक फैक्ट्री में नौकरी करता हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें