फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस पलटने से शिक्षक  की मौत, कई यात्री घायल

Mon, 24 Jul 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शारदानगर(लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तिकुनियां से लखीमपुर आ रही बस में सवार थे 15 यात्री, बेल कोठिया के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

यात्रियों के अनुसार काफी तेज रफ्तार थी बस, 
 तिकुनियां से लखीमपुर जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस सोमवार को अनियंत्रित होकर गांव बेल कोठिया के पास पलट गई। हादसे में बस सवार एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची शारदानगर चौकी पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों को छुट्टी दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
हादसा दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। तिकुनियां से सवारियां भरकर बस संख्या यूपी 50 एफ 1454 लखीमपुर जा रही थी। बस में करीब 15 यात्री सवार थे। यात्रियों की माने तो बस काफी तेज रफ्तार में थी। कहने के बाद भी चालक ने स्पीड कम नहीं की। गांव बेल कोठिया के पास बाइक को बचाने के चक्कर में चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और बस असुंतलित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई। हादसे में मल्लबेहड़ से बस में सवार हुए शिक्षक श्यामसुंदर(30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।  हादसे की सूचना पर चौकी इंचार्ज शारदानगर मनोज सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बस में फंसे शिक्षक के शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक श्यामसुंदर रमियाबेहड़ ब्लॉक के गांव जगतापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। वह मूलरूप से हाथरस जिले के निवासी हैं। पुलिस ने साथी शिक्षकों के माध्यम से हादसे की सूचना शिक्षक के घर पर भेजी है।
विज्ञापन

 

बस और बाइक की टक्कर में तीन की मौत
धनगढ़ी-नेपाल। धनगढ़ी उपमहानगर पालिका तहत हुलाकी सड़क कनरी खंड में बाइक और बस की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बस व चालक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

धनगढ़ी उपमहानगर पालिका के अंतर्गत फुलवारी से धनगढ़ी की ओर आ रही बस व धनगढ़ी से फुलवारी की तरफ जा रही बाइक की कनरी के पास आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार दिपेन चौधरी निवासी गौरीगंगा नगरपालिका, वीर बहादुर निवासी कैलारी नगरपालिका की धनगढ़ी सेती अंचल की अस्पताल लाते ही मौत हो गई। साथ ही तीसरे बाइक सवार आशीष चौधरी निवासी थापापुर कैलाली की लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। तीनों के शव को सेती अंचल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। उधर पुलिस ने बस और बस चालक को हिरासत में ले लिया है। तीनों मृतकों के घरों में कोहराम मच गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें