फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के समर्थन में  लामबंद हुए सपाई 

Sun, 26 Feb 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हैरमखेड़ा।
विज्ञापन
प्रध्‍ाान लामबंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग 
विज्ञापन

28 को धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी 
 मैगलगंज थाने में रहिजनिया ग्राम पंचायत के प्रधान संजय यादव को दरोगा द्वारा तमाचा मारे जाने का मामला तूल पकड़ गया है। प्रधान के समर्थन में सपा विधायक समेत कई प्रधान लामबंद हो गए हैं। मैगलगंज के प्रधान के आवास पर सपा नेताओं और प्रधानों की बैठक हुई, जिसमें घटना पर रोष जताते हुए दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विपिन सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए दरोगा के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

रहिजनिया निवासी प्रधान संजय यादव के खिलाफ उसके सगे भाई मनोज यादव ने रुपये के लेनदेन को लेकर थाने में शिकायत की थी। इस मामले में शनिवार को दरोगा रामसरन पांडेय ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, तो दरोगा ने प्रधान को तमाचा जड़ दिया। जबकि इस दौरान कई अन्य प्रधान भी मौजूद थे। इस घटना से आहत प्रधान ने उच्चाधिकारियों के साथ ही प्रधान संगठन को जानकारी दी। इसके बाद प्रधान संगठन ने आरोपी दरोगा के खिलाफ लामबंद होकर कार्रवाई की मांग करते हुए रविवार को मैगलगंज में प्रधान के आवास पर बैठक हुई, जिसमें विधायक सुनील कुमार लाला, सपा नेता क्रांति कुमार सिंह और कल्वे हसन भी शामिल हुए। मामला प्रधान से जुड़ा होने के कारण सियासत भी तेज हो गई है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विपिन सिंह ज्ञापन लेने मैगलगंज प्रधान के आवास पर पहुंचे। एसपी को संबोधित ज्ञापन में आरोपी दरोगा के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही कार्रवाई न होने की दशा में 28 फरवरी को धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें