सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य पर कक्षा आठ की छात्रा के जूता पहन कर न आने से उसकी बुरी तरह पिटाई करने का आरोप लगा है। आरोप है कि छात्रा बेहोश हो गई और उसे पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पलिया सीएचसी रेफर कर दिया।
यहां के निवासी दिलीप जायसवाल का आरोप है कि उनकी कक्षा आठ में पढ़ने वाली बेटी सुनिधि बृहस्पतिवार को सुबह जूता पहनकर विद्यालय नहीं गई थी। आरोप है कि इस पर प्रधानाचार्य ने उसकी पिटाई कर दी और इससे वह बेहोश हो गई। प्रधानाचार्य शिवशंकर मिश्रा ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि प्रार्थना में नियमित बच्चों से सफाई के बारे में पूछा जा रहा था। सुनिधि जयसवाल से भी दांत गंदे होने तथा जूता न पहनकर आने का कारण पूछा गया। पिटाई की बात गलत है।