घर में अकेली महिला को देखकर दो युवकों की हवस जागी और दोनों ने दिनदहाड़े उसकी अस्मत लूट ली। मामला पंजाब के फिरोजपुर के अबोहर का है।
फाजिल्का रोड स्थित एक गांव निवासी महिला के साथ गांव के ही दो युवकों सुनील कुमार व मन्नू ने दिनदहाड़े उसके घर में घुसकर सामूहिक दुराचार किया।
महिला द्वारा शोर मचाने पर वे दोनों वहां से फरार हो गए। बाद में परिजनों ने पीड़िता को अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां मेडिकल में दुराचार की पुष्टि होने पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।