फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार पीड़िता को धमकी देने में प्रधान समेत तीन नामजद

Sun, 04 Jan 2015 11:53 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली दुराचार पीड़िता ने ग्राम प्रधान समेत तीन युवकों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2010 में उसके साथ दुराचार की घटना हुई थी, जिसके बाद आरोपी उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव डाल रहे थे। कई बार रास्ते में रोककर उसे धमकी भी दी। जिससे वह काफी परेशान है।
विज्ञापन


शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल ने बताया  कि पीड़िता की तहरीर पर ग्राम प्रधान रईस अहमद, जफर और मुशर्रफ निवासी गांव जोधपुर थाना फूलबेहड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें