फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डॉक्टर से लूट में तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2014 06:04 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी बंगले के सामने चार दिसंबर को फरधान में तैनात महिला डॉक्टर पल्लवी के साथ हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और साढ़े चार सौ रुपये नगद बरामद भी मिले हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है। मामले में शिवा गौड़ नाम का एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अवनीश्वर चंद ने बताया कि घटना में संकटा देवी निवासी लवी गुप्ता, सरनापुरम निवासी शुभम पांडे और प्रतीक खरे शामिल हैं। तीनों ने रिक्शे पर घर जा रही डॉक्टर पल्लवी से मोबाइल और नगदी से भरा पर्स लूटने के बाद उनकी मां को धक्का देकर रिक्शे से गिरा दिया था। इसके चलते वह जख्मी भी हो गई थीं। पुलिस ने लूटे गए मोबाइल का नंबर सर्विलांस पर लगाकर छानबीन शुरू की तो वह लवी गुप्ता के पास मिला। पुलिस ने लवी से पूछताछ की तो मामले में दो और आरोपियों का खुलासा हुआ। पुलिस ने इन्हें बनवारीपुर रपटा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि शुभम के पास से लूट का ढाई सौ और प्रतीक के पास से तीन सौ रुपये नगद मिला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें