फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर तोड़कर चोरों ने 1.35 लाख उड़ाए

Thu, 18 Dec 2014 05:56 PM IST
लख्ाीमपुर ख्ाीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बेहजम रोड पर चोरों ने रात में लोहे की दुकान का शटर तोड़कर गुल्लक से 1.35 लाख रुपये की नगदी चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब दुकान स्वामी ने शटर टूटा देखा तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।
विज्ञापन

बेहजम रोड निवासी संजय गुप्ता की गणेश इंडस्ट्रीज के नाम से लोहे की दुकान है। संजय के मुताबिक वह दवा लेने के लिए लखनऊ गए थे। दुकान पर उनका पुत्र रहता था। बुधवार की रात चोरों ने दुकान में जैक लगाकर शटर तोड़ दिया। इसके बाद अंदर दाखिल होकर दुकान की गुल्लक में रखी नगदी उड़ा दी। संजय का कहना है कि दो-तीन दिन की बिक्री की गई धनराशि दुकान में रखी थी। उन्होंने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें