थाने में चार के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
कोर्ट में बयान के बाद युवती को प्रेमी को सौंपने से थे नाराज
तिकुनियां क्षेत्र से पिछले साल अगवा हुई युवती को पुलिस ने बरामद कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया और बाद में उसे महिला थानेेे पर रखा, जहां से युवती चली गई। युवती के परिवार वालों ने पुलिस पर आरोपी को सौंपने का आरोप लगाते हुए भड़क उठे। गुस्साए परिवार के लोग एसपी बंगला पहुंचे और घेराव कर लिया। एसपी ने बुलाकर वार्ता की और समझाया बुझाया, तब जाकर लोग शांत हुए।
तिकुनियां कोतवाली के एक गांव से दूसरे समुदाय के युवक के साथ गई किशोरी को पुलिस ने बरामद किया था। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस सोमवार को युवती को लखीमपुर कोर्ट में लाई और उसके 164 के तहत बयान कराए। युवती के परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस बयान कराने के बाद उसे महिला थाने ले गई। करीब दो घंटे बाद चुपके से उसे प्रेमी के साथ भेज दिया। इससे नाराज घर वाले कई लोगों के साथ एसपी बंगला पहुंचे और हंगामा करने लगे। मामले की जानकारी होने पर एसपी ने घर वालों को कैंप कार्यालय में बुलाया और उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि युवती बालिग है। उसने प्रेमी के साथ रहने की बात अपने बयानों में कही थी। इस पर उसे प्रेमी के साथ भेज दिया गया है।