फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तफ्तीश तेज की, इंसास जांच को भेजी जाएगी

Mon, 11 Apr 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
विज्ञापन
बंदूक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शनिवार को बसही में हुए एसएसबी गोलीकांड को लेकर पुलिस की तफ्तीश तेज हो गई है। एसएसबी जवान से कब्जे में ली गई इंसास रायफल को जांच के लिए भेजा जाएगा।  
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को बसही में एसएसबी के दो जवानों और स्थानीय अनूप यादव में झड़प हो गई थी और इसी दौरान चली तीन गोलियों में से एक अनूप को जा लगी थी। जिसके बाद से ग्रामीण बुरी तरह भड़क गए थे और उन्होंने एसएसबी चौकी का घेराव कर दिया था। इसमें एसएसबी ने हवाई फायरिंग भी की थी। अनूप का इलाज लखनऊ में चल रहा है। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो एसएसबी जवानों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास और मारपीट के अलावा एसएसबी की ओर से सात को नामजद करते हुए 50 अन्य के खिलाफ बलवा, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को संपूर्णानगर पुलिस ने जवान से इंसास रायफल कब्जे में ले ली थी जिसे अब जांच के लिए भेजा जा रहा है। वहीं मामले की विवेचना तेज कर दी गई है। इसमें हर पहलू पर नजर रखी जा रही है जिसमें तस्करी भी एक बड़ा पहलू है। इसके अलावा भी कई पहलू शामिल हैं और पुलिस उन पर गौर कर रही है।
विज्ञापन

जांच तेज कर दी गई है और इसमें हर पहलू को शामिल किया गया है। कि घटना की असली वजह क्या है। जल्द ही विवेचना अंजाम पर पहुंचेगी।-राजेश सिंह, एसओ-संपूर्णानगर।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें