फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छानबीन में पुलिस को मिले अहम सुराग

Thu, 03 Mar 2016 11:27 PM IST
महेवागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट के दौरान महिला की हत्या से गांव में सन्नाटा पसरा है। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है। हालांकि छानबीन में पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी है। पुलिस को घटना के तार पड़ोसी जिले से भी जुड़े होने का संदेह है।
विज्ञापन

बता दें कि सीतापुर शहर के लोनियनपुरवा निवासी आशीष कुमार मंगलवार रात कार से अपनी पत्नी आरती और दो वर्षीय पुत्र अनमोल के साथ फूलबेहड़ क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव स्थित ससुराल जा रहे थे। कार में आशीष का फुफेरा भाई रामनिवास भी था। रात करीब दस बजे कार को अग्गरखुर्द गांव से दो सौ मीटर दूर बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोककर, लूटपाट की थी। एक बदमाश को पहचान लेने पर बदमाशों ने आरती के सिर में गोली मार दी थी।

.....तो बदलती रही तहरीर
आशीष के मुताबिक हरसिंहपुर निवासी विजयपाल से उसने एक लाख बीस हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से चार बीघा जमीन का सौदा किया था। कुल सौदा करीब चार लाख 80 हजार का था। घटना के वक्त बदमाशों द्वारा चार लाख रुपये लूटने की बात उछली। सुबह यह रकम और कम हो गई। जबकि तहरीर में दो लाख रुपये की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
मनोज यादव, सीओ धौरहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें