फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट में शामिल कार बस्ती पुलिस ने दबोची

Fri, 18 Nov 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
car - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- संत कबीरनगर में लूटपाट कर भाग रहे थे बदमाश
विज्ञापन

- पसगवां में बैंक प्रबंधक से हुई लूट में शामिल थी कार 
पसगवां कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाइवे 24 पर बैंक प्रबंधक के साथ जिस चार पहिया वाहन में सवार होकर बदमाशों ने लूटपाट की थी, उसी वाहन से संत कबीरनगर में घटना कर भाग रहे बदमाशों को घेराबंदी कर बस्ती जिले की पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि बदमाश फरार हो गए। एसपी के निर्देश पर खीरी पुलिस की टीम बस्ती रवाना हो गई है।
विज्ञापन

बता दें कि सीतापुर जिले की इमलिया सुल्तानपुर स्थित इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक दिल्ली निवासी गौरव कुमार 15 नवंबर को अपने माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों के साथ अपनी कार से दिल्ली से सीतापुर जा रहे थे। रात करीब 10 बजे उचौलिया चौकी क्षेत्र में गांव मोहदियापुर के पास टाटा कार पर सवार बदमाशों ने साइड मारकर उनकी कार रोक ली थी और शाखा प्रबंधक, उनके पिता को असलहों के बल पर बंधक बनाकर कार से उतार लिया और उन्हें अपने वाहन में बैठा लिया। बाद में दोनों वाहन बरनैया मार्ग पर ले जाकर लूटपाट की थी। एसपी ने बताया कि 16 नवंबर को कार सवार बदमाशों ने संत कबीरनगर में लूटपाट की और बस्ती की ओर भागने लगे। सूचना पर बस्ती पुलिस ने जब घेरा बंदी की तो बदमाश फोरलेन के किनारे वाहन छोड़कर भाग निकले। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने जो तौर तरीका उचौलिया में शाखा प्रबंधक के साथ हुई वारदात में अपनाया, ठीक उसी तरह से संत कबीरनगर में घटना को अंजाम दिया। खीरी के पसगवां और संत कबीरनगर में हुई घटना में सफेद रंग की टाटा कार ही प्रयोग हुई। बदमाशों की हुलिया भी एक जैसे बताई गई। एसपी मनोज कुमार झा ने दावा किया संत कबीरनगर में जिन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं, बदमाश खीरी की घटना में शामिल थे। एसपी के आदेश पर खीरी पुलिस की एक टीम जिला बस्ती रवाना हो गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें