सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव अमकोटवा निवासी विनोद वर्मा के घर पर पुलिस ने दबिश देकर हथियारों का जखीरा बरामद किया है, जिसमें पुलिस को एक तमंचा, एक अद्धी और 20 कारतूस मिले हैं। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एलआरपी चौकी इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया है कि एक सूचना के आधार पर अमकोटवा निवासी विनोद वर्मा के घर पर दबिश दी गई थी जिसमें हथियारों का जखीरा मिला है। आरोपी विनोद वर्मा मौके से फरार हो गया है। जबकि इस मामले में कल्लू और पिंटू के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।