मैलानी थाना क्षेत्र के गांव रोडीपुर निवासी अनूप अवस्थी की पत्नी पूजा (27) की इलाज के दौरान मौत हो गई है। महिला काफी समय से बीमार थी। मायके पक्ष ने लोगों ने दहेज की खातिर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
मोहल्ला शिवकॉलोनी निवासी मृतका के पिता अवधेश पांडेय ने बताया है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे, जिससे वह बीमार हो गई थी। इलाज में भी कोताही बरती जा रही थी। जिला अस्पताल में गंभीर हालत होने पर डॉक्टरों ने पूजा को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया था, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। मृतका के पिता ने बताया कि कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी जाएगी।