फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप में तोड़फोड़, लूटपाट

Sat, 14 Nov 2015 10:54 PM IST
मोहम्मदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में शुक्रवार की रात चोरों ने एक पेट्रोल पंप तथा स्पेयर पार्ट्स की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात मोहम्मदी-गोला मार्ग पर नव स्थापित एक पेट्रोल पंप बदमाशों ने शोरूम का शीशा तोड़ डाला। इसी खिड़की के जरिये चोर अंदर दाखिल हुए। कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर नकदी और लैपटॉप उठा ले गए। शोरूम के पास में ही एक कमरे में पंप के कर्मचारी भी लेटे थे, लेकिन उन्हें घटना की भनक नहीं लगी। जबकि इससे पहले निरंकारी भवन के सामने रस्तोगी स्पेयर पार्ट्स की दुकान का चैनल तोड़कर चोरों ने जैक से दुकान का शटर उठा लिया। दुकान के अंदर गुल्लक में रखा चांदी का सिक्का तथा 1500 रुपये नकद चुरा ले गए। दुकान स्वामी अश्वनी रस्तोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें