फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में यात्री ने लुटेरे को दबोचा, मुकदमा दर्ज

Thu, 27 Aug 2015 11:37 PM IST
ममरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदापुर निवासी नवनीत वर्मा ने चलती ट्रेन से महिला के कुंडल खींचकर भाग रहे उचक्के को दबोच कर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। इस मामले में लखीमपुर जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने लूट के अभियोग में चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम गोविंदापुर निवासी नवनीत 25 अगस्त को लखनऊ से वापस आ रहा था। फरधान रेलवे स्टेशन पर एक युवक उसकी मां के कान से कुंडल खींचकर भागने लगा। जिसे नवनीत ने पीछा कर दबोच लिया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंचे एसओ चेतराम आरोपी को जीआरपी थाना ले गए। जहां पीड़ित नवनीत की तहरीर पर कुंडल खींचने वाले युवक अटल तिवारी पुत्र श्रीधर निवासी मोहल्ला शिवपुरी लखीमपुर के खिलाफ धारा 392,411 के तहत अभियोग दर्ज कर उसका चालान भेज दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें