उसके ऊपर डीजल डाल दिया लेकिन आग लगाए जाने से पहले अधिकारी किसी तरह भागकर सोमैया पुलिस चौकी जा पहुंचा। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला अभयनगर निवासी ओमकार नाथ वर्मा उत्तर प्रदेश राज्य कताई मिल में टाइम ऑफिस प्रभारी है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइक से मिल जाते समय देवा रोड स्थित भेड़हानाला पुल के पास सूत मिल के करीब 40 श्रमिकों ने ओमकार नाथ को रोक लिया।
आरोप है कि उन श्रमिकों ने घेरकर ओमकार नाथ के ऊपर डीजल आयल डाल दिया। माचिस से आग लगाने का प्रयास किया लेकिन उससे पहले ओमकार किसी तरह वहां से भाग निकला और सोमैया पुलिस चौकी पहुंच कर जान बचाई।
इस घटना में ओमकार ने प्रेम चंद भगत, शेषनाथ यादव, विजय प्रताप सिंह समेत 40 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।