फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के प्रेमी ने साथी संग की थी पति-पत्नी की हत्या

Thu, 20 Oct 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
हत्याकांड - फोटो : vje mtkyk
विज्ञापन
- पुलिस ने किया मकनपुर दंपति हत्याकांड का खुलासा
विज्ञापन

- प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय करने से नाराज था प्रेमी
 रविवार को मकनपुर क्षेत्र में गन्ने के खेत में मारे गए पति-पत्नी हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। सीओ के मुताबिक दोनों की हत्या उसकी इकलौती पुत्री के प्रेमी ने अपने साथी संग मिलकर की थी। उनके मुताबिक पति के सिर पर दोनों ने एक लकड़ी से वार किया और फिर दोनों का गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते रविवार को सिंगहिया निवासी हेतराम का शव उनके खेत से दूर एक अन्य किसान के खेत में पड़ा पाया गया था और वहीं गंभीर अवस्था में उनकी पत्नी कमला भी पड़ी थीं। उनकी इलाज के लिए जिला मुख्यालय ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई थी। इस मामले में हत्या के कोई सुराग नहीं मिल रहे थे, क्योंकि यह परिवार काफी सज्जन और सरल माना जाता है। ऐसे में यह हत्याएं सभी को पेसोपेश में डाले हुए थीं। पुलिस ने इकलौती बेटी और उसके प्रेम प्रसंग आदि की जांच करवाई। जिसमें पता चला कि बेटी का एक प्रेमी भी है। पुलिस को पड़ताल में पता चला कि इसकी जानकारी हेतराम और उनकी पत्नी को हो गई थी और इसी के चलते वह बेटी की शादी तय करने का मन बना चुके थे और लड़के वालों से मिलने जाने वाले थे। जो प्रेमी को पसंद नहीं आया और वह मौके की तलाश में लग गया। सीओ एलडी भारती के मुताबिक मृतक हेतराम और उनकी पत्नी कमला की हत्या उनकी इकलौती बेटी के प्रेमी मोहल्ला बरबंडा पलियार निवासी सरताज उर्फ बब्बन पुत्र जेंटलमैन ने अपने मोहल्ला सिंगहिया निवासी साथी दिनेश राठौर पुत्र माखन के साथ मिल कर की थी। उनकी माने तो खेत पर गन्ने की छटाई करते हुए दोनों ने हेतराम के सिर पर एक लकड़ी से वार किया और फिर उसका गला दबाकर मार दिया। कमला देवी का भी गमछे से गला दबाया गया और उसे मरा समझकर आरोपी वहां से निकल लिए। जबकि कमला जीवित थी, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया गया और उनकी निशानदेही पर एसओ बृजराज यादव, एसआई छोटेलाल कांस्टेबल नितिन कुमार और योमन सिंह ने वह डंडा बरामद कर लिया जो सिर पर चोट मारने के लिए इस्तेमाल किया गया था। उनके मुताबिक आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने दोनों को चालान भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें