फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ ने युवक को पीट-पीट कर मार डाला

Thu, 20 Oct 2016 12:14 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
भीड़ ने युवक को पीट-पीट कर मार डाला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रामगढ़ के नगला बरी स्थित विजयनगर की है घटना
विज्ञापन

मंदिर का ताला तोड़ने का आरोप, क्षेत्र में सन्नाटा

रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला बरी विजय नगर गली नंबर दो में भीड़ ने एक युवक को पीट- पीट कर मार डाला। क्षेत्रीय लोगों ने युवक को दुर्गा मंदिर का ताला तोड़ने के आरोप में पकड़ लिया था। पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
घटना के कुछ घंटे बाद कुछ लोगों ने उसकी शिनाख्त रामकुमार यादव निवासी सत्यनगर के रूप में की। पहचान करने वालों ने मरने वाले युवक के भाई राजकुमार को सूचना दी। जिला अस्पताल पहुंचे राजकुमार पुत्र रघुवीर सिंह यादव ने बताया कि वह मूलरूप से जनपद एटा के थाना सकीट के गांव नगला काजी के रहने वाले हैं। पिछले चार साल से थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला सत्यनगर में सतीश हलवाई के मकान में रहते हैं। रामकुमार नगला बरी स्थित एक कारखाने में मजदूरी करता था। मंगलवार शाम चार बजे वह काम पर गया था, जिसको रात करीब 12 बजे कमरे पर आना था, लेकिन वह नहीं आया। राजकुमार ने रामकुमार की हत्या का आरोप नगला बरी निवासी एक युवक पर लगाया है। थानाध्यक्ष रामगढ़ का कहना है कि  जो लोग रामकुमार को घायल अवस्था में थाने लाए थे, उनका आरोप है कि युवक अपने साथी के साथ मंदिर का ताला तोड़ रहा था। इसकी कुछ लोगों ने पिटाई की थी, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी ओमकार सिंह यादव ने बताया कि युवक साथी के साथ मंदिर का ताला तोड़ रहा था, तभी क्षेत्रीय लोगों ने उसको पकड़ लिया और मारपीट कर दी। इससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की जांच के आदेश दिए गए है। जांच के दौरान जो भी निकल कर आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। रामकुमार अविवाहित था। उसके परिवार की माली हालत अच्छी नहीं है। पिता गांव में रहकर मजदूरी करते हैं, दो बहनें हैं उसकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


छावनी बना जिला अस्पताल
पब्लिक की पिटाई से युवक की मौत की खबर के बाद जिला अस्पताल को छावनी बना दिया गया था। एसपी देहात अमर सिंह, सीओ सिटी ओमकार यादव, कोतवाल दक्षिण, उत्तर, रामगढ़, रसूलपुर के साथ पचोखरा, मटसेना के साथ पीएसी को भी अस्पताल बुला लिया गया था। युवक की मौत के बाद लोग आक्रोशित होकर कानून व्यवस्था को खराब नहीं कर सकें।
विज्ञापन



शव को छोड़ कर चले गए थे पुलिसकर्मी
रामगढ़ पुलिस विजयनगर के तीन युवकों के साथ घायल रामकुमार को उपचार के लिए जिला लेकर आई थी। चिकित्सक ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस शव को अस्पताल में ही छोड़कर चली गई। बाद में कई थानोें का फोर्स अस्पताल पहुंचा तब कहीं जाकर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें