फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर ऑटोलिफ्टर दबोचा

Tue, 01 Sep 2015 10:32 PM IST
मैगलगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में करीब एक साल से वांछित चल रहे शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ सीतापुर कोतवाली में भी बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बाइक चोरी के मामले में अक्तूबर 2014 से वांछित चल रहे अभियुक्त पम्मा सिंह को पुलिस ने इदलापुर थाना पिसावां सीतापुर स्थित लड़ैती देवी फिलिंग स्टेशन के पास दबिश देकर धर दबोचा। एसओ ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। इसने अपने साथी रानी निवासी लट्ठौना पुरवा खखरा थाना मैगलगंज के साथ मिलकर वर्ष 2014 में सीतापुर सदर कोतवाली क्षेत्र से बाइक चोरी की थी।
यह दोनों चोरी की बाइक की नंबर प्लेट बदलकर किसी बड़ी वारदात के प्रयास में थे लेकिन अक्तूबर 2014 में मैगलगंज पुलिस ने चोरी की गई बाइक समेत इसके साथी रानी को गिरफ्तार कर लिया था जबकि यह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें