फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पशु तस्कर पकड़ा, छह गोवंशीय पशु बरामद

Tue, 01 Sep 2015 10:31 PM IST
मैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कुकरा क्षेत्र में वध के लिए तस्करी कर ले जा रहे एक पशु तस्कर को दबोच लिया, जबकि उसका एक साथी निकल भागने में सफल रहा। छह पशु बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर कुकरा चौकी प्रभारी कन्हैया लाल तथा चौकी प्रभारी रवि बालियान ने मय फोर्स कुकरा से गुरुद्वारा जाने वाले मार्ग पर गोवंशीय पशु ले जा रहे दो लोगों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस एक को ही पकड़ सकी, जबकि एक भागने में सफल रहा। पकड़े गए तस्कर सरकार शाह निवासी कुकरा को गोवध अधिनियम के तहत जेल भेज दिया। सरकार ने फरार हुए साथी का नाम इरफान खां निवासी कुकरा बताया। पुलिस ने मौके से मिले तीन बछड़े, दो बैल, एक बछिया को पशुपालकों को दे दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें