फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, दो जख्मी

Thu, 01 Oct 2015 07:00 PM IST
मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला मार्ग पर रेहरिया पुलिस चौकी के आगे दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में दोनों बाइक चालक जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसमें एक महिला ने सीएचसी लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की रेहरिया पुलिस चौकी से आगे साहबगंज के निकट गुरुवार सुबह दो बाइकों  की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक से गोला जा रहे राजेश वर्मा निवासी कचनार और पुष्पा वर्मा (26) तथा दूसरी बाइक से गोला की ओर से आ रहे रवि कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिसमें पुष्पा देवी की इलाज के लिए सीएचसी लाते समय मौत हो गई जबकि राजेश वर्मा और रवि कुमार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  रवि के हाथ पर नाम लिखा होने से केवल उसका नाम पता चल पाया लेकिन उसका पता नहीं मालूम हुआ है। प्रभारी निरीक्षक आनंद शाही का कहना है कि दुर्घटना की सूचना मिली है, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें