क्षेत्र के एक गांव में शौच को गई 20 वर्षीय युवती के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बुधवार की शाम करीब छह बजे गन्ने के खेत में शौच को गई थी। वहां पर पहले से घात लगाए बैठे एक युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी युवक धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने आरोपी युवक इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।