फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मिलकर्मी की मौत

Wed, 30 Dec 2015 12:00 AM IST
लखीमपुर/महेवागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से रोड किनारे बस का इंतजार कर रहा खंभारखेड़ा मिल का खलासी उसके नीचे दब गया। हादसा रात में करीब साढ़े नौ बजे हुआ, जिसके बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। वहीं मिल कर्मचारी गन्ने के नीचे दबा पड़ा रहा, जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह लोगों ने गन्ना हटाना शुरू किया, तो उसके नीचे दबे शव को देखकर लोग सन्न रह गए। तब लोगों ने उसकी शिनाख्त खंभारखेड़ा मिलकर्मी 42 वर्षीय चंद्रभान यादव के तौर पर की, जो मूल रूप से देवरिया जिले का निवासी है।
विज्ञापन

खंभारखेड़ा मिल के वायलिंग हाउस में खलासी के पद पर कार्य करने वाला चंद्रभान यादव महेवागंज में नवभारत स्कूल के निकट किराए पर रहता था। उसकी ड्यूटी रात 10 बजे से थी, लिहाजा वह मिल की बस से साढ़े नौ बजे ड्यूटी पर जाने के लिए सोमवार की रात घर से निकला था। सड़क किनारे खड़े होकर वह बस का इंतजार कर रहा था, तभी उधर से गुजरी गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राली अचानक पलट गई, जिसकी चपेट में आकर चंद्रभान उसके नीचे दब गया। हादसा रात में होने की वजह से लोगों को इसकी जानकारी नहीं हुई और ट्रैक्टर चालक भी मौके से फरार हो गया। मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने गन्ना हटाया, तो उसमें शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गन्ना हटवाया गया, तो एक व्यक्ति का शव मिला।
इस बीच लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। भीड़ के बीच किसी ने मिलकर्मी का शव होने की पहचान करते हुए सूचना उसके घर पहुंचाई गई। परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंच देवरिया जिला की तहसील रुद्रपुर के ग्राम कोलगड़हा निवासी 42 वर्षीय चंद्रभान सिंह यादव के रूप मे शव की शिनाख्त की। पति का शव देख पत्नी पार्वती बेसुध हो गई। साथी की मौत की सूचना सुनते ही साथी मिलकर्मी और अधिकारी भी मौके पर आ पहुंचे। चौकी इंचार्ज समीर जावेद ने बताया गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसके नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें