फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम से उड़ाने की धमकी देने वाला फर्जी बग्घा गिरफ्तार

Mon, 24 Oct 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- लखीमपुर और गोला के व्यापारी से मांगी थी पांच लाख की रंगदारी
विज्ञापन

नगर के एक व्यापारी पवन अवस्थी और लखीमपुर शहर के व्यापारी रवि टंडन को परिवार समेत बम से उड़ाने की धमकी देने वाला फर्जी बग्घा सिंह आखिरकार पुलिस के हाथ चढ़ गया। पुलिस ने बग्घा सिंह बनकर धमकी देने वाले सदर कोतवाली लखीमपुर के मोहल्ला शहपुरा कोठी निवासी अमित कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रयुक्त मोबाइल और सिम बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने कॉल और मैसेज कर व्यापारियों से पांच लाख की रंगदारी मांगी थी।
नगर के बांकेगंज रोड स्थित सर्वोदयनगर निवासी पवन अवस्थी की मिल रोड पर इलेक्ट्रानिक की दुकान है। 17 अक्तूबर की रात एक व्यक्ति ने मोबाइल से पवन को एसएमएस कर पांच लाख रुपये फिरौती मांगी, मांग पूरी न होने पर मकान में बम लगाकर परिवार वालों को उड़ाने की धमकी दी थी। जिससे भयभीत होकर पवन ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। 19 अक्तूबर को वही धमकी व्यापारी को दोबारा दी गई, जिस पर सीओ अनुराग दर्शन के निर्देशन में व्यापारी ने धमकी के जवाब में दिए गए नंबर पर कहा कि तीन लाख रुपये की व्यवस्था हो गई है। रुपये कहां पहुंचाने हैं। 21 अक्तूबर को पुलिस व्यापारी के मकान पर मौका मुआयना करने पहुंची। जिसके बाद रात 8-40 पर धमकी में कहा गया कि उसके मकान पर नजर रखी जा रही है, पुलिस को सूचना देने को मना किया गया था। पवन को छोड़कर शेष परिवार के 12 लोगों को बम से उड़ाने की पुन: उसी नंबर से धमकी दी और कहा कि फैसला कर ले रुपये देने हैं या नहीं। सीओ के निर्देशन में कोतवाल अशोक कुमार पांडे और एसआई केबी सिंह सहित सर्विलांस टीम आरोपी की काल डिटेल और लोकेशन जुटाती रही। पुलिस ने तहसील गेट के सामने से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी में अपना हाल पता अमित कुमार गुप्ता निवासी शहपुरा कोठी निकट सेल टैक्स ऑफिस थाना कोतवाली लखीमपुर बताया है। उसकी ससुराल सर्वोदय नगर में व्यवसायी पवन अवस्थी के घर के सामने है, जहां वह दो महीने रह रहा है। सीओ अनुराग दर्शन ने बताया कि आरोपी ने 15 अक्तूबर को लखीमपुर शहर के ऑफिसर कॉलोनी निवासी व्यापारी रवि टंडन और सुनील मौर्या को भी मैसेज कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। मैसेज के नीचे उसने अपना नाम बग्घा सिंह लिखा था, जिसकी रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज है। एसपी ने आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी है मुंहबोली बहन का पति
गोला गोकर्णनाथ। इलेक्ट्रानिक व्यापारी पवन अवस्थी ने बताया कि आरोपी की ससुराल उनके मकान के ठीक सामने है। आरोपी की पत्नी जमुना उनकी मुंहबोली बहन है, जिससे वह भैयादूज, रक्षाबंधन में राखी बंधवाते हैं और बहन बहनोई जैसा सम्मान भी देते थे। उन्हें इस प्रकार की घटना की उससे उम्मीद नहीं थी। धमकी के बाद पूरा परिवार डरा सहमा सा है। जिस नंबर पर धमकी मिली है वह नंबर भी कुछ खास लोग ही जानते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें