फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलवा और चोरी में कई वृद्ध नामजद

Fri, 14 Aug 2015 07:31 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संगीन अपराधों में बिना जांच रिपोर्ट हीलाहवाली करने वाली नीमगांव पुलिस ने घरेलू विवाद में एक पक्ष की ओर से 80 से 85 साल तक के बुजुर्गों को चोरी करने और बलवा आदि की धाराओं में नामजद कर दिया। अब पुलिस कह रही है कि किसी भी निर्दोष का चालान नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में यह प्रतीत होता है कि पुलिस ने बिना जांच किए ही मामले को दर्ज कर दिया था।
विज्ञापन

थाना नीमगांव के बेलाबोझी गांव निवासी नन्हीं देवी ने डीएम दफ्तर में दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उनके सगे भाई सियाराम की मृत्यु 25 दिसंबर 2012 को हो गई थी। वह नि:संतान थे। सियाराम के उत्तराधिकारी के रूप में नन्हीं देवी ने खुद का दावा प्रस्तुत किया लेकिन उनके रिश्तेदार संपत्ति के लालच में रंजिश मानने लगे। आरोप है कि 3/4 अगस्त को विपक्षीगणों ने दबंगों के साथ मिलकर उनके घर धावा बोल दिया और मारपीट की। यह लोग थाना नीमगांव गए तो पुलिस ने भगा दिया। आरोप है कि विपक्षी अशर्फीलाल की ओर से फर्जी बलवा और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली, जिसमें रामस्वरूप, प्रदीप, बालगोविंद, बृजेश सिंह, सुनील, प्रकाश, नन्हीं देवी और रामश्री को नामजद किया गया इनमें 65 वर्षीय रामस्वरूप, 80 वर्षीय बालगोविंद, 75 वर्षीय रामश्री और 80 वर्षीय नन्हीं देवी भी शामिल हैं। आरोप यह भी है कि दबंग उनके हक की जमीन से जबरन फसल जोतवा लेते हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
एसओ-नीमगांव बृजेंद्र सिंह ने बताया कि बेलाबोझी में अशर्फीलाल और नन्हीं देवी में संपत्ति का विवाद है। एक पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, दूसरे पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। किसी भी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें