फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में भाई को गोली मारी

Fri, 14 Aug 2015 07:23 PM IST
ममरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम परसेला में सगे भाइयों के बीच चले आ रहे जमीन के विवाद में एक भाई के बेटे ने दूसरे भाई के बेटे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को गोला सीएचसी ले जाया गया जहां के डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

परसेला गांव में कृष्ण कुमार और नंदराम दो सगे भाई रहते हैं। जिनके बीच वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सवेरे दोनों भाई खेत पर गए थे। साथ में उनके बेटे भी मौजूद थे। इसी बीच दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई जो कृष्ण कुमार के बेटे देवेंद्र और नंदराम के बेटे पवन को काफी नागवार लगी। बताते हैं कि दोनों भाइयों की अभी बातचीत ही हो रही थी। इसी बीच नंदराम के बेटे पवन ने गोट में लगा तमंचा निकाल लिया और कृष्ण कुमार के बेटे देवेंद्र (24) के कनपटी में गोली मार दी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
घटना की सूचना पाकर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक पवन वहां से भाग चुका था। पुलिस ने घायल युवक को थाना लाकर उसे गोला सीएचसी भेजा जहां के डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि पवन दिमाग से कमजोर है। जिसकी पुष्टि परिवार वालों ने भी की है। बताया कि पवन की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें