फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 दिन नौ, हत्याएं और 13 लूट

Wed, 03 Dec 2014 08:03 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध के लिहाज से नवंबर माह खीरी जिले के लिए बेहद संवेदनशील रहा। 30 दिनों के भीतर तीन बालकों समेत नौ लोगों की हत्या हुई, जबकि जिले के विभिन्न थानों में दो सर्राफा व्यापारियों समेत लूट की 13 घटनाएं सामने आईं। लूट के कई मामले ऐसे हैं, जिन्हें पुलिस ने अभी तक दर्ज नहीं किया है। हैरत की बात तो ये कि इन तमाम घटनाओं के बावजूद बदमाशों की सक्रियता और पुलिस की रूटीन गश्त पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा है। एक नजर महीने भर में हुईं अपराध की घटनाओं पर-कब-कब हुईं हत्या की घटनाएं3 नवंबर: ईसानगर क्षेत्र के गांव बिरहिनपुरवा निवासी 55 वर्षीय बाबू की बांके से काटकर हत्या
विज्ञापन
13 नवंबर: भीरा क्षेत्र में 12 वर्षीय बालक की हंसिया से प्रहार कर हत्या 14 नवंबर: नकहा के पड़री गांव में लापता ग्रामीण की गन्ने के खेत से सिरकटी लाश बरामद 16 नवंबर: हैदराबाद क्षेत्र के गांव रोशननगर में लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने गांव के 56 वर्षीय जगदीश वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी 24 नवंबर: सदर कोतवाली के गांव मुकंदा में उधार गुटका न देने पर 12 वर्षीय कपिल को गोली से उड़ाया 26 नवंबर: मितौली के गांव में छात्रा की गैंगरेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई 27 नवंबर: फूलबेहड़ क्षेत्र के अंदेशनगर में फरधान क्षेत्र के 45 वर्षीय सोबरन की हत्या कर शव फेंका
विज्ञापन
30 नवंबर: मैगलगंज क्षेत्र के चौगानपुर गांव में 12 वर्षीय शोभित की गोली मारकर हत्या 01 दिसंबर: मोहम्मदी के असौवा गांव में चार दिन से लापता 20 वर्षीय रोहित का शव पेड़ से लटका मिला ये हुईं लूट की घटनाएं 3 नवंबर: सीतापुर के बाइक सवार युवकों से शारदानगर में नगदी-बाइक लूटी 8 नवंबर: लखीमपुर शहर में सरेशाम दाल व्यापारी रमेश गुप्ता से तमंचा दिखाकर तीन लाख की लूट 11 नवंबर: बेहजम के सर्राफ बबलू रस्तोगी से लाखों के जेवर और नगदी लूटे 13 नवंबर: शहर के सलेमपुर में बदमाश ने पिटाई कर 15 हजार लूट लिए 17 नवंबर: धौरहरा के होलागढ़ में प्रधान समेत भाइयों को कमरे में बंदकर लूट, शहर में रिक्शे से जा रही हिदायतनगर की महिला से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटी 17 नवंबर: फरधान में पेट्रोल पंप के मैनेजर से दिनदहाड़े गोली मारकर 6.91 लाख की लूट 17 नवंबर: टैंकर चालकों से हफीजपुर में हजारों की लूट 17 नवंबर: मितौली क्षेत्र के भीखमपुर में रस्सियों से बांधकर चार घरों में लूटपाट 20 नवंबर: धौरहरा क्षेत्र के हसनापुर में ग्रामीण से डनलप-भैंसा और नगदी लूटी, रमियाबेहड़ में नकाबपोश बदमाशों का तांडव 20 नवंबर: निघासन के सिसैया में चार घरों से लाखों की लूट 21 नवंबर: ईसानगर के गुड़ियनपुरवा में लूट करने आए बदमाशों का साथी गृहस्वामी की गोली लगने से जख्मी 24 नवंबर: ढखेरवा क्षेत्र में दिनदहाड़े सर्राफ रामगोपाल रस्तोगी से तीन लाख के जेवर लूटे 29 नवंबर: सदर कोतवाली के जयंदरपुर गांव में लूट के इरादे से फायरिंग कर रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा
विज्ञापन
चोरी की घटनाएं 14 नवंबर: लखीमपुर के मिश्राना में शिक्षिका और किराएदारों के कमरों का ताला तोड़कर चोरी 22 नवंबर: संसारपुर में 60 हजार की नगदी समेत हजारों की चोरी 01 दिसंबर: पलिया के सुभाषनगर में हजारों की चोरी 01 दिसंबर: निघासन के नौवापुर में 26 हजार की नगदी समेत सामान पार किया 02 दिसंबर: लखीमपुर में कोल्ड स्टोरेज के मुनीम की बाइक की डिग्गी से चार लाख उड़ाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें