- 12 चौकी इंचार्ज बदले, पढुआ चौकी इंचार्ज हुए लाइन हाजिर
एसपी अखिलेश चौरसिया ने बुधवार की रात पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए एसओ मितौली, एसओ संपूर्णानगर और एसओ भीरा को रिवर्ट कर दिया हैै। जबकि पढुआ चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया है। वहीं, एसपी ने पीआरओ समीर जावेद को रिपोर्टिंग पुलिस चौकी उचौलिया का प्रभारी बनाया है।
पीआरओ सेल के मुताबिक एसआई रामकुमार यादव को स्वॉट टीम से एसओ मितौली, पेशीकला से इंस्पेक्टर गुलाब शंकर पांडेय को प्रभारी निरीक्षक मैगलगंज, मैैगंलगंज के एसओ कुंवर प्रभात सिंह को प्रभारी निरीक्षक संपूर्णानगर, सर्विलांस सेल प्रभारी जितेंद्र यादव को एसओ भीरा, भीरा एसओ शमशेर बहादुर सिंह को ढकेरवा चौकी इंचार्ज बनाया गया है। एसओ मितौली फूलचंद को स्वॉट टीम, एसओ संपूर्णानगर राजेश सिंह को प्रभारी एएचटीयू बनाया गया है। जबकि चौकी इंचार्ज ओयल अरविंद राय को चौकी प्रभारी रोडवेज, एसआई चंद्रभान वर्मा को ईसानगर से चौकी प्रभारी ओयल, इकबाल हैदर को महेवागंज से कस्बा खीरी का चौकी इंचार्ज बनाया गया हैै। फूलबेहड़ के एसआई धर्मेंद्र कुमार को महेवागंज चौकी इंचार्ज, खीरी चौकी इंचार्ज जलालुद्दीन को निघासन थाना, सत्यप्रकाश यादव को चौकी इंचार्ज उचौलिया से चौकी ताजपुर भेजा गया है। जयकिरन सिंह भदौरिया को चौकी इंचार्ज ताजपुर से थाना ईसानगर, संजीव शर्मा को चौकी इंचार्ज पढुआ से पुलिस लाइंसा, तुलसीराम चौरसिया को चौकी प्रभारी ढकेरवा से चौकी प्रभारी पढुआ, एसआई नंदलाल राम को थाना नीमगांव से थाना खीरी, त्रिलोकनाथ दुबे को मैगलगंज से थाना नीमगांव भेजा गया है।