फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के आंगन से बरामद हुआ लापता किशोरी का शव

Mon, 09 Feb 2015 12:42 AM IST
लखीमपुर/मैगलगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज क्षेत्र में पांच फरवरी से लापता एक किशोरी का शव चौथे दिन रविवार की शाम पड़ोसी के ही आंगन से बरामद हुआ। घटना से गांव में तनाव व्याप्त हो गया। मृतका के पिता ने किशोरी के साथ दुराचार की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

एसओ मैगलगंज आनंद शाही के मुताबिक पांच फरवरी  की शाम करीब चार बजे से किशोरी उस समय लापता हो गई थी जब वह अपने घर से पड़ोस में ही रह रहे चाचा के घर के लिए निकली थी। पुलिस ने मामले की गुमशुदगी दर्ज की थी। परिवार वालों के गांव निवासी एक अवारा किस्म के नशेड़ी युवक पर संदेह जताने पर पुलिस गई तो वह गायब मिला। पुलिस के अनुसार आरोपी गांव में अकेला ही रहता था, उसके मां-बाप की मौत हो चुकी है, इसलिए उसका पता लगाया जा रहा था कि रविवार की शाम करीब चार बजे आरोपी की छत पर चढ़े एक बालक ने आंगन में खुदाई के बाद ताजी पटाई और ईंट का ढेर लगा देख गांव में चर्चा की। बात फैलते ही पहुंची पुलिस ने आंगन खुदवाया तो किशोरी का शव बरामद हुआ। शव देख गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर एसपी अरविंद सेन और सीओ मिथिलेश कुमारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गईं। मौके पर एहतिहातन कई थानों का पुलिस बल लगा दिया गया। एसओ आनंद शाही का कहना है कि किशोरी के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि उसकी नाक से खून बह रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी नहीं कहा जा सकता। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें