फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्रा को घर वालों ने किया बरामद

Tue, 22 Nov 2016 10:55 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर से लापता हुई 13 वर्षीय छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट सोमवार की शाम पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज तो कर ली, लेकिन उसे बरामद करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। घर वालों ने उसे दूसरे दिन पड़ोस के ही एक घर से बरामद कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
विज्ञापन

पलिया थाना के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री कक्षा आठ की छात्रा है। सोमवार को स्कूल से लौटकर आने के बाद वह घर के बाहर कूड़ा डालने गई थी, लेकिन वह नहीं लौटी। इस पर परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पिता का आरोप है कि ग्राम बंशीनगर निवासी जोगेन्द्र और अतरिया निवासी मुकुन्दी उसकी पुत्री को पहले भी उठाने की कोशिश कर चुके हैं। दोनों ने पुत्री का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने सोमवार की सायं पिता की तहरीर पर जोगेंद्र, मुकंदी और दो महिलाओं के खिलाफ अपहरण सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन छात्रा को तलाश करने की जहमत नहीं उठाई। उधर तलाश में जुटे परिवार के लोगों ने उसे पड़ोस के एक घर से बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को महिला अल्पावास ठक्कर बापा भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें