थाना हैदराबाद क्षेत्र की चौकी अजान के अंतर्गत आंवला जंगल में धर्म कांटे के पास मोहम्मदी की ओर से लखीमपुर जा रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार के जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई है।
कसबा निवासी अजय कुमार बाइक से सामान खरीदने गया था, बताया जाता है कि आंवला जंगल में ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी जिससे अजय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक तेज रफ्तार में भाग रहा था जिसे भीखमपुर पुलिस सहायता केंद्र पर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मौके पर पहुंची अजान चौकी की पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।