दीवार के सहारे सीढ़ी लगाकर गांव हरीपुरवा में एक व्यक्ति के घर घुसे चोरों ने करीब दो लाख रुपये के जेवर सहित 15,000 की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है।
रकेहटी के मजरा हरीपुरवा निवासी मोलहे निषाद ने बताया कि शनिवार रात गर्मी अधिक होने के कारण वह बाहर सोए हुए थे। शनिवार रात करीब एक बजे सीढ़ी लगाकर घर में घुसे चोरों ने घर के अंदर के दरवाजों को बंद कर दिया। उसके बाद अलग-अलग कमरों में रखी ज्वैलरी में दो जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र, मटरमाला, अंगूठी कमरबंद सहित करीब आधा किलो चांदी के साथ ही कपड़े, बर्तन सहित 15 हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए।