फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी 

Fri, 17 Jun 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   तिकुनियां खीरी।
विज्ञापन
चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- कस्टम ऑफिस के पीछे हुई वारदात
विज्ञापन

- एक क्विंटल वजन की तिजोरी भी ले गए साथ 
- घटना के बाद से दहशत में हैं कस्बे के लोग
बेखौफ चोरों ने कस्बे में स्थित कस्टम ऑफिस के पीछे स्थित गल्ला व्यापारी हरीप्रकाश शर्मा के घर का ताला तोड़ दिया और तिजोरी समेत कीमती सामान उठा ले गए। सुबह घर के टूटे ताले देखकर पड़ोसियों ने घर मालिक को सूचना दी। गृहस्वामी की सूचना पर रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कस्बे के गल्ला व्यापारी हरीप्रकाश शर्मा अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने बाहर गए हैं। घर के साथ मेन गेट पर ताला लगा हुआ था। गुरुवार की रात चोरों ने सभी ताले तोड़ दिए और अंदर दाखिल हो गए। चोर घर के अंदर रखी गोदरेज अलमारी, बक्सों के ताले तोड़ दिए। इसके अलावा अन्य सामान को भी खंगाल लिया। चोर घर के अंदर रखे करीब एक क्विंटल की तिजोरी के साथ लाखों रुपये का कीमती सामान उठा ले गए। किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगी। सुबह जब आसपास के लोग सोकर उठे तो हरीप्रकाश शर्मा के घर का टूटा हुआ ताला देखकर दंग रह गए। पड़ोसियों ने चोरी की सूचना मोबाइल से हरीप्रकाश को दी। सूचना पाकर वह भी चौंक गए। उन्होंने तिकुनियां में रहने वाले अपने रिश्तेदार को घर पर भेजा। सूचना पाकर पीड़ित व्यापारी के समधी बाबूराम शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घर के सामान का आकलन किया और घर में हुए चोरी के सामान की लिस्ट पीड़ित व्यापारी के आने के बाद पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी के समधी बाबूराम शर्मा की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस की गश्त पर लगे सवालियां निशान 
कस्बे में हरिप्रकाश शर्मा के बंद मकान का ताला तोड़कर हुई लाखों की चोरी की घटना से कोतवाली पुलिस की गश्त व्यवस्था की पोल खुल गई है। चोर एक क्विंटल की तिजोरी समेत लाखों का सामान चोरी कर चले गए, लेकिन गश्त कर रही पुलिस को भनक तक नहीं लगी। माना जा रहा है कि चोर किसी वाहन से ही तिजोरी और अन्य सामान भरकर ले गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें