फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से पांच हजार लूटे

Tue, 16 Jun 2015 07:07 PM IST
मैगलगंज/हैरमखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सशस्त्र बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाडे़ तमंचे के बल पर गल्ला व्यापारी से पांच हजार नकद और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

मैगलगंज थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव निवासी हग्गू चपरतला-अलियापुर रोड पर नेशनल हाइवे से कुछ ही दूरी पर गल्ले की खरीददारी करता है। मंगलवार की सुबह वह रोजाना की तरह गल्ला खरीदने के लिए अपनी दुकान पर बैठा था, तभी बाइक सवार दो लोगों ने व्यापारी से गेहूं का रेट पूछा, जिसके बाद बातचीत करते करते बाइक सवार बदमाशों ने अचानक तमंचा निकाल लिया और व्यापारी के सीने से सटाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वे नकदी की मांग करने लगे, व्यापारी कुछ समझ पाता कि उससे पहले ही बदमाशों ने उसके पास से पांच हजार नकद और मोबाइल लूट लिया। फिर तमंचा लहराते हुए वापस नेशनल हाइवे की तरफ  फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद व्यापारी शोर मचाता हुआ चपरतला मोड़ पर पहुंचा, जहां उसने लोगों को अपने साथ हुई लूट की वारदात के बारे बताया। लूट की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस ने गोमती पुल पर एक संदिग्ध बाइक सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। एसओ रामअवतार यादव ने बताया कि पीड़ित गेहूं बेचकर आ रहा था। खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें