फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला लापता अधेड़ का शव

Sun, 04 Jan 2015 11:57 PM IST
(मितौली)लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सरैया गांव में एक दिन पहले से लापता अधेड़ का शव पेड़ से लटका मिला, परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सरैया निवासी 50 भवानी शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे से घर से लापता था। घरवालों को शाम करीब पांच बजे जब जानकारी हुई तो तलाश शुरू की गई। काफी तलाश के बाद गांव वालों को उसका शव गांव के पूरब नहर पटरी के किनारे लगे पेड़ से लटकता मिला।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर लोगों से जानकारी ली। एसओ बृजेंद्र यादव का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिवार वालों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

काफी परेशान रहता था भवानी
ग्रामीणों के मुताबिक भवानी का विवाह 25 वर्ष पहले हुआ था लेकिन उसके कोई औलाद नहीं थी। एक साल पहले भवानी ने अपनी सात बीघा जमीन अपने भतीजे के नाम कर दी थी। छह माह पूर्व शेष बची जमीन अपनी पत्नी के नाम कर दी। इसके एक सप्ताह बाद ही पत्नी गांव के ही एक व्यक्ति के साथ रफू चक्कर हो गई थी। पूंजी के नाम पर भवानी के पास कुछ भी नहीं था। पुलिस का मानना है कि इन्हीं कारणों से त्रस्त होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें