फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 22 Dec 2014 07:48 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के गांव मरौचा निवासी एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पीड़ित पिता ने दो लोगों पर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनाें आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मरौचा निवासी सीताराम का पुत्र जीतू (18) नौरंगपुर गांव के किसान मनोहर सिंह और रणजीत सिंह के यहां नौकरी करता था। रविवार की देर शाम उसकी तबियत अचानक खराब हो गई तो किसान उसे पलिया के एक निजी क्लीनिक पर ले गए। जहां से चिकित्सक ने उसे सीएचसी ले जाने की सलाह दी। किसान उसे सीएचसी ले गए और सूचना पाकर वहां उसके पिता भी पहुंच गए। यहां से भी चिकित्सकों ने जीतू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घरवाले शव ले आए।
सोमवार को घरवालों ने आरोप लगाया कि किसान समेत दो लोगों ने जीतू की पिटाई कर हत्या कर दी है। सूचना पर एसओ राजकुमार यादव पीड़ित के घर पहुंचे और बातचीत कर शव को थाने ले आए। मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर मनोहर सिंह और रणजीत सिंह निवासी नौरंगपुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इधर आरोपी किसान मनोहर सिंह का कहना है कि वह दोनों चाचा की अंतिम अरदास में पूरनपुर गए थे। शाम को वह घर आए तो उन्होंने चालक के पास खड़े युवक से हालचाल लिया तब उसने बताया कि वह तिकुनियां गया था। उन पर लगाया गया आरोप निराधार और झूठा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें