विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
छह माह पहले हुई थी शादी, मायके पक्ष ने किया हंगामा
मृृतका के पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
चौकी क्षेत्र के गांव महेवा में पति से विवाद के बाद विवाहिता ने शनिवार की दोपहर कमरा बंद करके फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने पर मृतका के पति ने पुलिस और मायके पक्ष को जानकारी दी, जिसके कुुछ देर बाद पहुंचे मायके पक्ष ने हंगामा कर दिया। मृतका के पिता हेमराज ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
महेवा गांव निवासी नीरज कुमार की शादी छह माह पूर्व पड़ोस के गांव बुद्धनपुरवा निवासी 20 वर्षीय कन्यावती से हुई थी। शनिवार को पति-पत्नी ने साथ ही खाना खाया, जिस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद कन्यावती ने कमरे को बंद करके साड़ी से कुंडे में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी पुलिस और मायके पक्ष को दी गई। सूचना पाकर गांव पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा काटा और मृृतका के पति पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।