फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने पड़ोसी पर लगाया रेप का आरोप, एसपी से गुहार

Sun, 12 Apr 2015 11:13 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर तमंचे के बल पर रेप करने का आरोप लगाया है। दुराचार के बाद आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गया। विवाहिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसका पति मजदूरी करने के सिलसिले में लखीमपुर गया था। 10 अप्रैल 2015 की रात करीब 10 बजे पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति जबरन घर में घुस आया और तमंचे के बल पर दुराचार किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की और शिकायत करने पर तेजाब डालने की धमकी दी। एसपी के निर्देश पर महिला एसओ कमर सुल्ताना ने विवाहिता से पूछताछ की है। महिला एसओ के मुताबिक पीड़िता के साथ छेड़छाड़ हुई है, जिसकी रिपोर्ट दर्ज की गई हैै। आरोपी युवक का उसके घर पहले से आना जाना था।
एसपी अरविंद सेन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, क्योंकि पड़ोस का मामला होने की वजह से रंजिशन आरोप लगाया जा रहा है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के निर्देश ईसानगर पुलिस को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें