फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी  लगाकर दे दी जान     

Thu, 02 Feb 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  निघासन।
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पति के विदाई कराने से इंकार करने से क्षुब्ध थी महिला
विज्ञापन

तीन माह पहले दहेज प्रताड़ना के तहत थाना में दर्ज कराई थी रिपोर्ट  
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
पति के विदा कराने से इंकार करने से क्षुब्ध गांव बौधिया कलां निवासी युवक की पत्नी ने बुधवार की रात अपने मायके में  फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन महीने पहले पति और ससुराल के अन्य लोगों ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया था। जिसकी महिला ने दहेज प्रताड़ना के तहत थाना में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। तब से वह मायके में रह रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव राजपुर निवासी अकबर अली ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री 25 वर्षीय रईशा बानो का निकाह बौधिया कलां निवासी अहमद हुसैन के साथ पांच साल पहले किया था। दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये न देने के कारण आए दिन पति और ससुराली उसकी पुत्री को मारते-पीटते थे। आरोप है कि कई बार सुलह समझौता कर उसे ससुराल भेजा गया। ससुराल वालों ने करीब चार महीने पहले पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। सात नवंबर को रईशा बानो ने अपने पति अहमद हुसैन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट लिखाई थी। उसके बाद अहमद हुसैन ने सुलह का दबाव बनाया। रईशा भी अपनी ससुराल जाना चाहती थी और अपने पिता पर समझौता करने का दबाव बनाने लगी। अकबर ने बताया कि पुत्री की जिद पर बुधवार को कई लोगों को लेकर वह अहमद के घर गए और बातचीत की, लेकिन अहमद हुसैन ने रईशा को लाने से मना कर दिया। पति के मना करने से नाराज रईशा ने टीन शेड में बुधवार की रात अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर डीसी मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें