फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता की मौत 

Tue, 28 Feb 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
घरवालों से मिलने आई थी, लेकिन कभी वापस नहीं लौैटी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मायके वालों ने पिटाई के बाद जिंदा जलाने का लगाया आरोप 
विज्ञापन

थाना और कसबा ईसानगर निवासी ललित कुमार की पत्नी 22 वर्षीय वंदना संदिग्ध हालात में झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल वाले भाग गए। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजनों पर पहले पिटाई करने और बाद में मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि वह जब थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी तो पहले उपचार कराने की बात कहकर उन्हें थाने से टरका दिया गया। 
विज्ञापन

बहराइच जिले के थाना और कसबा खैरीघाट निवासी सावित्री देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री वंदना की शादी तीन साल पहले ईसानगर निवासी ललित कुमार के साथ की थी। ससुराल के लोग बाइक की मांग कर रहे थे, जिसे देने में उन्होंने असमर्थता जता दी थी। इससे नाराज ससुराल वाले उसकी पुत्री को मारते-पीटते थे। सोमवार की सुबह उसकी पुत्री को जमकर पीटा। बाद में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। झुलसी पुत्री को छोड़कर ससुराल के लोग भाग गए। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि वह लोग थाना ईसानगर में तहरीर देने गए तो एक दरोगा ने यह कहकर उन्हें थाने से भगा दिया कि पहले इलाज कराओ। इधर रात में पुत्री ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें